हमारे लिए आज का दिन बहुत कठिन होगा: शिखर धवन
(India) भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में कठिन हालात में है और आज (गुरुवार) पांचवें दिन मैच बचाना मुश्किल होगा। धवन ने कहा, गुरुवार का दिन हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, इंग्लैंड अच्छी स्थिति में है लेकिन हमें उम्दा साझेदारियां बनानी होगी। विकेट भी टूटने लगी है जिस पर रन बनाना मुश्किल हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।