(India)
कैलिस ने श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कल सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने श्रीलंका में तीन वनडे पारियों में केवल पांच रन बनाये थे। रिचर्डसन ने बयान में कहा, ‘जाक कैलिस को खेल के इतिहास के सर्वकालिक महान आलराउंडर के रूप में याद किया जाएगा। बीस साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद वह सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य आधार रहे। ’ अपने चमकदार करियर के दौरान कैलिस ने कुल 519 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें उन्होंने 25,534 रन बनाये। इसमें 62 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 577 विकेट और 338 कैच भी लिये। रिचर्डसन ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह की उच्च स्तर की फिटनेस बरकरार रखना अविश्वसनीय उपलब्धि है और क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।