सोनिया गांधी के बचाव में उतरे मनमोहन सिंह, कहा- 'हमने कोई फाइल 10 जनपथ नहीं भेजी'
(DELHI, India) नटवर सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निजी बातचीत को कमाई का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास कोई भी फाइल नहीं जाती थी। पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने दावा किया है कि साल 2004 में सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी के कड़े एतराज के बाद प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया। राहुल ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनको डर था कि अगर वह पद स्वीकार लेती हैं तो उनके पिता और दादी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। नटवर सिंह के इस खुलासे के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।