(India)
भारत के छह विकेट बचे थे और उसे मैच बचाने के लिए आज पूरे दिन बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन बल्लेबाजी क्रम पहले सत्र में ही ताश के पत्तों की तरह ढह गया और टीम एजेस बाउल में पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में 66.4 ओवर में महज 178 रन के अंदर सिमट गयी। इंग्लैंड की सरजमीं पर रन के आधार पर यह भारत की बड़ी शिकस्त में से एक है लेकिन यह उनकी सबसे खराब हार नहीं है। उन्हें 2011 में पिछले दौरे के दौरान नाटिघंम में टेस्ट मैच में 319 रन के विशाल स्कोर से पराजय मिली थी। इंग्लैंड के लिये इस जीत का मतलब है कि उसने एशेज सीरीज के बाद से 10 टेस्ट मैचों में एक भी मैच नहीं जीतने की निराशाजनक लय तोड़ दी है। वहीं इस हार में भारत के लिए अपमान की बात यह रही कि कामचलाउ ऑफ स्पिनर मोईन अली ने निचले क्रम को तहस नहस किया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20.4 ओवर में 67 रन देकर छह विकेट प्राप्त किये। तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने सुबह पहला झटका दिया, जब उन्होंने रोहित शर्मा (06) को बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।