‘विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगें सांसद’
(India)
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी सांसदों से कहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान बतौर पार्टी अध्यक्ष सांसदों को नसीहतें दीं। अमित शाह ने सांसदों को कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ सांसद निधि को खर्च करें। उन्होंने अपील की कि सभी एमपी संसद के सत्र में दौरान जरूर हाजिर रहें। बीजेपी संसदीय दल की अहम बैठक में उन्होंने ये बातें कही। ये मीटिंग इस मायने में खास है कि पार्टी संसदीय दल की बैठक में पहली बार अमित शाह शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अमित शाह ने संबोधित किया। बीजेपी संसद में पार्टी की आगे की रणनीति बनाने में जुटी है कि किस तरह जरूरी बिलों को पारित करवाया जाए और विपक्ष के हमलों का किस तरह जवाब दिया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।