ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त, विकास गौड़ा और बबीता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन बदस्तूर जारी रखा। जबकि जिम्नास्टिक में दीपा करमाकर ने वाल्ट स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। गौड़ा का स्वर्ण भारत के लिए दिन का तीसरा स्वर्ण पदक रहा। गौड़ा के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत 13 स्वर्ण पदक हासिल कर पदक तालिका में एक स्थान ऊपर पांचवें पायदान पर पहुंच गया। योगेश्वर ने पुरूषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता। जबकि बबीता ने महिलाओं के 55 किलो वर्ग में पीला तमगा हासिल किया। गीतिका जाखड़ को हालांकि रजत से ही संतोष करना पड़ा। पुरूषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में पवन कुमार ने कांस्य पदक जीता। जिम्नास्टिक में करमाकर ने पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बन गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।