दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने दिल्ली में रोज-रोज की बढ़ती समस्याओं के लिए दिल्ली से बाहर के लोगों, खासकर यूपी-बिहार के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की समस्याओं से निबटने के लिए दूसरे राज्यों से आकर बसनेवाले लोगों पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। हालांकि कुछ देर बाद ही गोयल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का यह मतलब नहीं था, तथा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। गुरूवार को राज्यसभा में दिल्ली के बजट पर चल रही बहस के दौरान उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में हर दिन एक नया प्रवासी आकर बसता है, जिसमें अधिकतर बिहार और यूपी से आने वाले प्रवासी होते हैं। वे आमतौर पर नौकरी की तलाश में यहां आते हैं और फिर यहीं बस जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने से दिल्ली में आबादी तो बढ़ती ही है इसके साथ-साथ तमाम समस्याएं भी पैदा जाती हैं। गोयल ने इस समस्या का कारण भी बताया और कहा कि बिहार-यूपी में रोजगार के अवसर न होने के कारण लोग यहां आ जाते हैं। इस बयान के बाद गोयल विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।