दो साल की छुट्टी पर चले जाएं सोनिया-राहुल
(India)
सत्ता हाथ से निकलते ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अपनों ने ही चैतरफा हमला कर दिया है। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बाद सोनिया को जोरदार झटका दिया है सीडब्ल्यूसी के पूर्व सदस्य जगमीत सिंह बराड़ ने। बराड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दो टूक कह दिया है कि लोकसभा में करारी हार के बाद मां और बेटा 2 साल के लिए पार्टी के कामकाज से छुट्टी ले लें। बराड़ ने ये भी कहा कि पार्टी के सभी मौजूदा महासचिव भी अपनी-अपनी कुर्सी छोड़ें और नए लोगों को पार्टी चलाने का मौका दें। बराड़ ने लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार का ठीकरा सोनिया और राहुल पर फोड़ा है। पंजाब से सांसद रह चुके जगमीत सिंह बराड़ ने पार्टी में नए सिरे से बदलाव की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हार के बाद पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।