‘मैंने सोनिया की ‘कमजोर नस’ को छुआ’
(India)
पूर्व कांग्रेसी नेता नटवर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मेरी नई किताब पर सोनिया गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया यह साबित करता है कि उसने उनकी कमजोर नस को छुआ दिया और किसी चीज ने उन्हें इतना परेशान किया कि वह बाहर निकल आया। नटवर सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि 50 कांग्रेसियों ने उन्हें फोन करके अपनी नई पुस्तक में सच्चाई कहने के लिए बधाई दी। वहीं कभी राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाने वाले नटवर सिंह ने अपनी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और प्रशासनिक कौशल पर कई सवाल खड़े किए हैं। नटवर सिंह ने लिखा है कि राजीव ने शाहबानो मामले, बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मुद्दे और दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के आंदोलन को गलग ढंग से निबटाया। कभी नेहरु-गांधी परिवार के वफादार रहे पूर्व विदेशमंत्री सिंह ने बोफोर्स विवाद को निबटाने के मामले में भी राजीव गांधी में खोट निकाली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।