सी-सैट के विरोध में है सपा
(India)
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट के मुद्दे के हल के लिए सरकार के निर्णय की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। संसद के बाहर निकलते हुए सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सी-सैट को लेकर उनकी पार्टी भी विरोध कर रही है। अगर इस पर जल्द ही फैसला नही हुआ ते हम पूरे देश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगें। सपा नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि सी-सैट को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। जैसे पहले चलता था उसी पैटर्न पर यूपीएससी की परीक्षाएं हो।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।