श्रीलंका सरकार ने जयललिता और मोदी से मांगी माफी
(India)
श्रीलंका सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ प्रकाशित एक आपत्तिजनक लेख के लिए उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगी है। श्रीलंका सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि हम नरेंद्र मोदी और जयललिता से बिना शर्त माफी मांगते हैं। श्रीलंका सरकार के रक्षा और शहरी विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आज श्हाऊ मिनिंगफुल आर जयललिता लव लेटर्स टू नरेंद्र मोदीश् शीर्षक से एक लेख डाला गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इसमें जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने से खासा हंगामा खड़ा हो गया है। विवादित कच्चाथिवु द्वीप के आसपास मछली पकड़ने के अधिकारों और मछुआरों की गिरफतारी को लेकर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच चल रहा गतिरोध अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि श्रीलंका सरकार की एक आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ एक विवादित लेख ने नया विवाद खड़ा कर दिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।