अपने बयान पर गोयल ने सफाई पेश की
(India)
बीजेपी सांसद विजय गोयल के यूपी-बिहार पर दिए विवादास्पद बयान पर बवाल शुरू हो गया है. गोयल ने कहा था कि दिल्ली की समस्या के समाधान के लिए बिहार-यूपी से आने वाले प्रवासियों के प्रवाह पर रोक लगाने की जरूरत है. अपने विवादित बोल पर बवाल मचने के बाद विजय गोयल ने शुक्रवार को सफाई पेश की. गोयल ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा में जो बयान दिया था, उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।