कॉमनवेल्थ में विजेंद्र सिंह समेत चार मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह
(India)
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह सहित भारत के चार मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को ग्लास्गो में फाइनल में जगह बनाई। जबकि सीमा पूनिया ने महिलाओं की चक्का फेंक और टेबल टेनिस के पुरूष युगल में अचंता शरत कमल और एंथनी अमलराज ने रजत पदक जीते। स्क्वाश में दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने महिला युगल के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का करने के साथ भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। भारत अभी 13 स्वर्ण, 23 रजत और 15 कांस्य सहित 51 पदक लेकर पांचवें स्थान पर है. इंग्लैंड 139 पदक के साथ शीर्ष पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।