अपने बयान से पलटे बरार
(India)
कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जगमीत सिंह बरार अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की छुट्टी ले लेने की सलाह दी थी। बरार ने कहा उनका मतलब सिर्फ पार्टी को मजबूत करने को लेकर था, उनकी सलाह थी कि सोनिया को पूरे देश में घूमना चाहिए ताकि पार्टी को फिर से खड़ा किया जा सके। कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जगमीत सिंह बरार ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की छुट्टी ले लेने की सलाह दी थी। पंजाब से सांसद रह चुके बरार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अगर दोनों छुट्टी ले लेते हैं तो बुराई नहीं है। यही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी महासचिवों को भी इस्तीफा दे देना चाहिए और पार्टी की कमान नए नेताओं के हाथों सौंप देनी चाहिए। आपको बता दें इससे पहले भी सोनिया और राहुल गांधी पर कांग्रेस के ही कुछ नेता सवाल उठा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।