‘ओछी बात कर रहे हैं मनमोहन सिंह’
(India)
अपनी किताब में सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर टिप्पणियों को लेकर विवादों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता नटवर सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ओछी बात कर रहे हैं। उनकी किताब पर टिप्पणी करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि नटवर सिंह निजी बातों का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं। एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में उन्होंने कहा, श्मनमोहन सिंह कहते हैं कि मैं पैसा कमाने के लिए यह सब कर रहा हूं। वह ओछी बात कर रहे हैं। 10 साल प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।श्

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।