दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ने स्क्वाॅश में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया। दीपिका और जोशना ने स्क्वाॅश के विमेंस डबल्स के फाइनल में इंग्लैंड की जैनी डंनकाफ और लौरा मासैरो को 11-6, 11-6 से हराकर इतिहास रचा। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्क्वाॅश में ये पहला मेडल है। मुक्केबाजी में भारत को चार गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। लेकिन रिंग में दिन निराशा भरा रहा। स्टार मुक्केबाज विजेंदर पुरुषों के 75 किग्रा भार वर्ग में इग्लैंड के एंथनी फाउलर से हार गए, जबकि मनजीत जांगड़ा को 69 किग्रा में इंग्लैंड के स्कॉट फिट्जगार्ड और एल देवेंद्रो को 49 किग्रा में उत्तरी आयरलैंड के पैडी बर्न्स से हार का सामना करना पड़ा। भारत को इसके अलावा बैडमिंटन में दो ब्रॉन्ज जबकि पावरलिफ्टिंग में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पदक मिला। भारत के अब कुल मेडल्स की संख्या 60 हो गई है। जिसमें 14 गोल्ड, 28 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। वही हाॅकी में भारतीय टीम ने कम से कम चांदी तो पदक कर ली है। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को तीन दो से मात दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।