CWG 2014: ग्लासगो में दो भारतीय अधिकारी गिरफ्तार
(India) मेहता भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव जबिक मलिक रेफ्री हैं। अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों को दो अलग-अलग घटनाओं के लिए गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दोनों अधिकारी 2014 राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय दल का हिस्सा हैं। 305 सदस्यों वाले इस विशाल समूह में खिलाड़ी, अधिकारी, कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। ग्यारह दिनों तक चलने वाले इस कॉमनवल्थ खेल 2014 का आज समापन होगा। भारत पदकों की सूची में पांचवें स्थान पर है। भारत को अब तक 14 स्वर्ण सहित 61 पदक मिले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।