कोसी समस्या का स्थायी हल ढूंढे नेपाल: पप्पू यादव
(DELHI, India) आरजेडी नेता पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया है. उन्होंने मोदी से कहा है कि वे नेपाली प्रधानमंत्री से कोसी समस्या का स्थायी हल ढूंढने का कहें. कोसी में आयी बाढ़ की वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है. उन्होंने कहा, मोदी को वहां शिव भक्त बनने की जगह कोसी की बाढ़ की तरफ ध्यान देना चाहिए. यही नहीं उन्होंने कहा, मोदी के पास एक नेपाली लड़के जीत बहादुर को उसके घर ले जाने का ध्यान रहा, लेकिन देश के लोगों की चिंता नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।