उसेन बोल्ट ने जमैका को 4X100 मीटर रिले में दिलाया गोल्ड
(India) दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट की अगुआई में जैमका की पुरुष चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता। जमैका की रिले टीम में छह ओलंपिक स्वर्ण पदक और आठ विश्व खिताब विजेता बोल्ट के अलावा जेसन लीवरमोर, केमार बेली कोल और निकेल एशमीड शामिल थे। बेली कोल ने राष्ट्रमंडल खेलों की 100 मीटर फर्राटा का स्वर्ण जबकि एशमीड ने कांस्य पदक जीता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।