(India)
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एंडरसन ने झगड़े के दौरान जडेजा के दांत तोड़ने की धमकी दी थी। यह मामला इस हफ्ते की शुरुआत में उस समय समाप्त हो गया जब आईसीसी द्वारा नियुक्त न्यायिक आयुक्त ने दोनों खिलाड़ियों को उनके खिलाफ लगे आरोपों से बरी कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया, उसने (एंडरसन) जडेजा को लगातार अपशब्द कहने, धक्का देने और क्रिकेट की भावना के विपरीत आचरण करने की बात स्वीकार की थी। उसने जडेजा के दांत तोड़ने की धमकी भी दी थी। मैच रैफरी डेविड बून द्वारा जडेजा को सुनाई गई सजा की अपील के दौरान बीसीसीआई के वकील ने यह दावा किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।