(India)
जिसमें इंग्लैंड ने 2018 के मेजबान आस्ट्रेलिया की बादशाहत को समाप्त करके सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। मेजबान स्काटलैंड के मंत्री अलेक्स सालमंड का मानना है कि ग्लास्गो के खेल हर मायने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि मैंने इन खेलों से काफी उम्मीद लगा रखी थी। मुझे शुरू से विश्वास था कि हम शानदार खेलों का आयोजन कर सकते हैं। हम इसके लिये सात साल से काम कर रहे थे। अब हम पूरे गर्व के साथ बैटन गोल्ड कोस्ट को सौंप सकते हैं। इंग्लैंड ने 58 स्वर्ण, 59 रजत और 57 कांस्य पदक सहित कुल 174 पदक जीते और इस तरह से वह 1986 के बाद पहली बार शीर्ष पर काबिज हुआ। आस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उसने 49 स्वर्ण, 42 रजत और 46 कांस्य पदक सहित कुल 137 पदक जीते। कनाडा 31 स्वर्ण सहित 82 पदक लेकर तीसरे, मेजबान स्काटलैंड 19 स्वर्ण सहित 53 पदक लेकर चौथे स्थान पर रहा। भारत ने 64 पदक जीते जिसमें 15 स्वर्ण शामिल हैं। इन खेलों के आखिरी दिन 11 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ। बारिश से प्रभावित इस दिन में आस्ट्रेलिया ने पुरुष हाकी और नेटबाल में स्वर्ण पदक जीते। आस्ट्रेलिया ने पुरूष हाकी के फाइनल में भारत को 4-0 से हराकर स्वर्ण जीता। नेटबाल में उसकी टीम न्यूजीलैंड से 58-40 से बदला चुकता करने में सफल रही जिसने चार साल पहले दिल्ली में उसे हराया था। अगले राष्ट्रमंडल खेल अब 2018 में आस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी क्वीन्सलैंड के तटीय शहर गोल्ड कोस्ट में होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।