यूपीएससी विवाद पर सरकार का फैसला, सीसैट का पर्चा होगा लेकिन नंबर फाइनल मार्क्‍स से नहीं जुड़ेंगे
(DELHI, India) सूत्रों के अनुसार, सरकार ने यह फैसला किया है कि सीसैट का पर्चा आयोजित किया जाएगा लेकिन इसके नंबर फाइनल मार्क्‍स से नहीं जोड़े जाएंगे। अब यह साफ हो गया है कि सीसैट को सिविल सेवा परीक्षा से नहीं हटाया जाएगा। वहीं, सरकार ने इसके बदले नया प्रावधान किया है। जितेन्‍द्र सिंह ने सीसैट प्रकरण पर आज लोकसभा में अपने बयान में कहा कि सीसैट का परीक्षा होगा लेकिन सीसैट के नंबर फाइनल मार्क्‍स से नहीं जुड़ेंगे। अंग्रेजी अनुवाद के मार्क्‍स मेरिट से नहीं जोड़े जाएंगे। सरकार ने आज सीसैट विवाद पर कहा कि 2011 में सिविल सेवा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 2015 की परीक्षा में एक मौका और दिया जाएगा। यूपीएससी परीक्षा में ग्रेडिंग या मेरिट में अंग्रेजी के अंक को शामिल नहीं किया जाएगा। गौर हो कि यूपीएससी सीसैट के मुद्दे पर आज शाम को 7 आरसीआर में बैठक होगी। इस बैठक में पीएम के साथ कई मंत्री मौजूद रहेंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे से लौटने के बाद होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।