(India)
लेकिन तमिलनाडु में श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त विरोध के चलते पुलिस ने टीम को शहर छोड़ने को कहा। साथ ही आज सुबह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से भी रोक दिया। इसके तुरंत बाद टीम वापस चली गई। अंडर 15 टूर्नामेंट 4 से 7 अगस्त तक होगी है,,,यह विरोध इस लिए तेज हो गया क्योंकि श्रीलंका सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ अपमानजनक आलेख प्रकाशित किया गया। इस लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ग्राफिक फोटो भी दिखाया गया। आलेख वेबसाइट पर डाले जाने के कुछ ही घंटों बाद भारत में इस पर विवाद पैदा हो गया। भाजपा के सहयोगी दल पीएमके और एमडीएमके ने श्रीलंका से कूटनीतिक संबंध खत्म करने तक की मांग कर डाली। वहीं जयललिता ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह आलेख के मुद्दे पर श्रीलंका सरकार से बिना शर्त माफी मांगने को कहें। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, हम भारत के माननीय प्रधानमंत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगते हैं। बयान में कहा गया कि जयललिता के प्रेम पत्र मोदी के लिए कितने सार्थक हैं? शीषर्क वाला आलेख बगैर उचित अनुमति के प्रकाशित किया गया था और उसे वेबसाइट से हटा लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, उचित अनुमति के बगैर प्रकाशित किए गए आलेख में श्रीलंका सरकार या रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक स्थिति नहीं दर्शायी गई है और आलेख को हटा लिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।