तीन मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय हॉकी टीम
(India) एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक दक्षिण कोरिया के इंचियोन में खेले जाएंगे। इस सिलसिले में यह सीरीज संभावित खिलाड़ियों के लिए खुद को आंकने का सुनहरा मौका होगा। चयनकर्ता इसमें प्रदर्शन के आधार पर एशियाड के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे। टीम की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर विक्रम कांत करेंगे जबकि मिडफील्डर एस के उथप्पा उपकप्तान होंगे। टीम पांच अगस्त को ढाका रवाना होगा जबकि मैच 6, 8 और 9 अगस्त को खेले जाएंगे। टीम 10 अगस्त को लौट आएगी। आगामी सीरीज के बारे में हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा, हमारा मानना है कि एशियाई खेलों के लिये संभावित खिलाड़ियों के एक समूह ने राष्ट्रमंडल खेलों में अनुभव ले लिया जिसमें उन्होंने रजत पदक जीता। अब बाकी खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ अनुभव की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।