मुश्किल समय में ये सिल्वर भी गोल्ड जितने अच्छे हैं: गुरबक्श सिंह संधू
(India) स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किग्रा) तथा मंदीप जांगड़ा (69 किग्रा) और एल देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) की एशियाई रजत पदकधारी जोड़ी फाइनल में हारकर कल ग्लास्गो में समाप्त हुए खेलों में दूसरे स्थान पर रही। महिलाओं में राष्ट्रमंडल खेलों में आगाज करने वाली ए सरिता देवी (60 किग्रा) और पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया। संधू ने स्वदेश लौटने के बाद प्रेट्र को दिये साक्षात्कार में कहा, राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमें विदेश में अभ्यास का मुश्किल ही कोई मौका मिला था लेकिन खेलों के इतिहास में पहली बार हमारे चार मुक्केबाज फाइनल में थे (जिसमें सरिता देवी भी शामिल है)। उन्होंने कहा, हां, हम स्वर्ण पदक नहीं जीत सके लेकिन हमें विदेशी में अभ्यास का कोई मौका नहीं मिला और हमारी महासंघ के बर्खास्तगी के कारण खेलों में हमारा कोई अधिकारिक प्रतिनिधि नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।