(India)
भारत इस मैच में 266 रन से हार गया था और इस तरह से इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाने में सफल रहा। नाटिंघम में पहला मैच ड्रा छूटा था जबकि भारत ने लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच 95 रन से जीता था। खराब फार्म में चल रहे एलिस्टेयर कुक और इयान बेल ने आखिरकार रन बनाए जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जोस बटलर और गैरी बैलेन्स सभी को जीवनदान मिले जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। सबसे महत्वपूर्ण अवसर वह था जब कुक को 15 रन के निजी योग पर रविंद्र जडेजा ने जीवनदान दिया। तब गेंदबाज पंकज सिंह था जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। पंकज इसके बाद मैच में विकेट नहीं ले पाये। कपिल ने पंकज के बारे में कहा, भाग्य उसके साथ नहीं था। वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर रहा था। इस तरह के सपाट विकेट पर उसने अच्छी गेंदबाजी की। उसकी गेंद बल्ले का किनारा लेकर गयी लेकिन आपने उसे टपका दिया। इसके बाद वह पूरे मैच में विकेट नहीं ले पाया। उसने टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया। स्लिप कार्डन में कैच टपकाना भारतीय टीम की आदत बन गई है। इस बारे में कपिल ने कहा, यहां पर फिल्डिंग करना आसान नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।