मैं नशे में नहीं था: IOA महासचिव राजीव मेहता
(India) मेहता ने आरोप हटाए जाने के बाद कहा, तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया और मुझे गलत दिखाया गया। मैंने शराब नहीं पी थी और मेरी सारी टेस्ट रिपोर्ट (शराब के सेवन से जुड़ी) नकारात्मक आई हैं। इसमें यह दिखाने के लिए कुछ नहीं है कि मैं नशे में था। मैं अदालत का आभारी हूं कि उसने उन साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किया जिन्हें सामने रखा गया था। शनिवार रात को हुई घटना के बारे में पूछने पर मेहता ने कहा, मैं पार्टी से आ रहा था और कहीं और जा रहा था। तब दुर्घटना हुई लेकिन इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी। दूसरी कार में जो लड़कियां थी वह सड़क के गलत तरफ गाड़ी चल रही थी। यही कारण है कि मामला सुनवाई के लिए भी नहीं आया और इसे अभियोजन स्तर पर भी हटा दिया गया। मेरी मेडिकल रिपोर्ट में भी कुछ नहीं आया और यही कारण है कि मेरे खिलाफ कोई आरोप तय नहीं लगाए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।