युसूफ ने मिसबाह उल हक से बल्लेबाजी क्रम बदलने को कहा
(India) मिसबाह ने कहा, यदि पाकिस्तान को अगले विश्व कप और वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो मिसबाह को अपनी कप्तानी की मिसाल पेश करते हुए बल्लेबाजी क्रम बदलना होगा। उन्होंने कहा, मैं मिसबाह को वनडे में तीसरे नंबर पर उतरने की सलाह दूंगा क्योंकि उसके निचले क्रम पर उतरने से टीम को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, वनडे में पावरप्ले और सर्कल के भीतर पांच फील्डरों के रहने से बल्लेबाजों के लिए हालात अधिक सहज है और मिसबाह को बतौर कप्तान इसका फायदा उठाना चाहिए। वह तीसरे नंबर पर उतरकर तेजी से रन बना सके तो टीम को अधिक फायदा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।