सरकार ने कहा कि इतने कम समय में इससे बेहतर फैसला नहीं हो सकता है। उधर, सीसैट को लेकर सरकार के इस फॉर्मूले से विपक्ष सहमत नहीं हुआ। आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने इसको लेकर विरोध जताया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि हम अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हिंदी भाषा के परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर इसे समाप्त कर देना चाहिए। भाषा के आधार पर छात्रों से भेदभाव गलत है। जेडीयू के अलावा दूसरे दलों ने भी सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी बात रखी। तमाम विपक्षी दल यूपीएससी की परीक्षा से सीसैट को हटाने की मांग कर रहे हैं। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि छात्रों की मांग के मामले में सरकार ने संवेदनशीलता से कदम उठाया है। ये समस्या कांग्रेस और यूपीए के काल में पैदा की हुई है, जो हमें सुलझानी पड़ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।