मोदी के अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की संभावना नहीं
(DELHI, India) प्रतिनिधि सभा के 80 से अधिक सदस्यों और कई शीर्ष सीनेटरों ने प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष जॉन बोएनर और सीनेट के नेता हैरी रीड को पत्र लिखकर मोदी को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए निमंत्रित करने का आग्रह किया था। यद्यपि अब ऐसा होने की संभावना नहीं है क्योंकि नवम्बर में चुनाव होने हैं और सांसदों को अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए जाना जरूरी है। इसके परिणामस्वरूप मोदी जब अमेरिका यात्रा पर होंगे उस समय प्रतिनिधिसभा और सीनेट दोनों के ही सत्र नहीं चल रहे होंगे। मोदी की यात्रा को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन उनकी यात्रा सितम्बर के आखिर सप्ताह में होने की संभावना है। अभी तक की स्थिति के अनुसार कांग्रेस का सत्र नहीं रहेगा क्योंकि प्रतिनिधि सभा के सांसद नवम्बर के चुनाव में व्यस्त रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।