फंड का दुरुपयोग करने वाले एनजीओ दंडित होंगे: सरकार
(DELHI, India) लोकसभा में लक्ष्मण गिलुवा और निशिकांत दुबे के प्रश्न के उत्तर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि कोषों के कथित दुरुपयोग के 26 मामले सामने आए है। चार एनजीओ को काली सूची में रखा गया है। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के खिलाफ शिकायतों की जांच की जा रही है और जरूरी हुआ तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े हैं और यह एक स्टिंग आपरेशन में चर्चा में आया था।
गहलोत ने कहा कि कई बार केंद्र एनजीओ के कामकाज में खामियां पाती है लेकिल राज्य सरकार की रिपोर्ट इसके प्रतिकूल होती है जिसके कारण आरोप निर्धारण में देरी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार एनजीओ के कोष के दुरुपयोग जैसे मुद्दे से निपटने में वर्तमान प्रणाली में संभावित खामी को दूर करने के लिए कदम उठा रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।