(India)
आईसीसी द्वारा नियुक्त न्यायिक आयुक्त गोर्डन लुईस द्वारा दिये गये फैसले से खिन्न बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने बीती देर रात आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन को मेल भेजा। लुईस ने इस तेज गेंदबाज की जडेजा के साथ झड़प के लिये भारतीय टीम की शिकायत की सुनवाई में एंडरसन को आरोपों से बरी कर दिया। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने आज यहां कहा, ‘मैंने आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन को इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिये बीती रात पत्र लिखा क्योंकि टीम प्रबंधन सहित हम सभी को लगता है कि यह गलत और विशेष प्रक्रिया का उल्लघंन था। देखते हैं क्या होता है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।