मुझे नए-नए नियम मत सिखाएं सांसद: सुमित्रा महाजन
(DELHI, India) कांग्रेस, राजद, आप और विपक्ष के अन्य दलों के सदस्य लोकसभा में देश के विभिन्न हिस्सों में कथित रूप से बढ़ रही सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर चर्चा की मांग कर रहे थे।
अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे को कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस के बारे में बोलने की अनुमति दी लेकिन इसी बीच भाजपा के मोहन सिंह सोलंकी अपने विशेषाधिकार प्रस्ताव के नोटिस पर कुछ बोलने के लिए खड़े हो गए। अध्यक्ष ने उनसे अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका नोटिस आसन के विचाराधीन है। इसी बीच आदित्यनाथ सोलंकी को अपनी बात रखने की अनुमति देने की पैरवी करने के लिए खड़े हो गए और किसी नियम का हवाला देने लगे। इससे खफा होकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि आदित्यनाथ जी मुझे नए नए नियम मत सिखाइए। इससे पूर्व खड़गे को बोलने की अनुमति देने पर कांग्रेसी सदस्यों के आसन के आगे से नहीं हटने पर अध्यक्ष ने नाराजगी भरे स्वर में कहा कि मेरी नहीं तो कम से कम अपने नेता की मर्यादा रखो। आपके नेता बोल रहे हैं। वो क्या ऐसे ही बोलेंगे। उनके यह कहने पर विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर चले गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।