जीत की राह पर लौटने को बेताब टीम इंडिया के सामने चयन की दुविधा
(India) तीसरे टेस्ट में 266 रन से हारने के बाद भारत को दोहरा झटका लगा जब ICC द्वारा नियुक्त जांच आयुक्त ने एंडरसन को दोषी करार नहीं दिया। इन दोहरे झटकों से उबरकर महेंद्र सिंह धोनी की टीम को अब जीत की राह पर लौटना होगा। टीम प्रबंधन कुछ बदलाव कर सकता है जिसके तहत सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और आफ स्पिनर आर अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है चूंकि शिखर धवन फार्म में नहीं है और रोहित शर्मा गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर विकेट गंवा रहे हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है लेकिन मैदान पर खराब प्रदर्शन और मैदान के बाहर एक लड़ाई हारने के कारण टीम की स्थिति खराब है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।