स्कॉटलैंड पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं राजीव मेहता
(India) यह पूछने पर कि स्काटलैंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद क्या वह कानूनी कार्रवाई करेंगे, मेहता ने कहा, हां, मैं अपने वकीलों से बात करके फैसला लूंगा। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद कहा, मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाये गए। मैं तब भी निर्दोष था और आज भी। कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ गलतफहमी थी लेकिन अब सब कुछ साफ है। यह पूछने पर कि स्काटलैंड पुलिस अगर फिर से मामले की जांच करती है तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि उन्हें पाक साफ करार दिया जा चुका है। देहरादून में कथित वित्तीय अनियमितताओं की उत्तराखंड सरकार द्वारा जांच के सवाल पर उन्होंने कहा, यह 10 साल पहले किया जा चुका है। हर जांच हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।