(DELHI, India)
अब इस मामले पर 13 अगस्त को सुनवाई होगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में सोनिया राहुल सहित मामले में सभी आरोपियों को कल पेश होने को कहा था। गौरतलब है कि बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत छह कांग्रेसी नेता के खिलाफ 26 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कार्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने सोनिया और राहुल को 7 अगस्त तक अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू द्धारा 1938 में नेशनल हैराल्ड नाम का समाचार पत्र शुरु किया था। यह कंपनी 2008 में बंद हो गई थी। बीजेपी नेता सुब्रमन्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोप लगाया था कि इन दोनों ने 90 करोड की इस कंपनी के पूरे फंड का फर्जीवाडा किया और सारे पैसे का इस्तेमाल निजी हित के लिए किया था। सोनिया और राहुल के साथ इस केस में अदालत ने ऑस्कर फर्नांडीस, मोतीलाल वोरा, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा को 7 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।