गौर हो कि गुजरात के राज्यपाल के रूप में उनके (कमला बेनीवाल) और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते कड़वाहट भरे थे। लोकायुक्त की नियुक्ति और कुछ अन्य विधेयकों को लेकर दोनों के बीच टकराव हुआ था। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार रात जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति का निर्देश है कि डॉक्टर कमला अब मिजोरम की राज्यपाल नहीं रहीं। अहमदाबाद से एजल पहुंचने के महज एक महीने बाद यह कदम उठाया गया है। सूचना के अनुसार, स्थाई व्यवस्था होने तक मणिपुर के राज्यपाल वीके दुग्गल को मिजोरम के राज्यपाल का प्रभार सौंपा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।