आडवाणी लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन से मिले, राहुल की बात पर चर्चा: सूत्र
(DELHI, India) बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा से मिले, सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने स्‍पीकर से कल की घटना पर चर्चा की, जिसमें राहुल ने स्‍पीकर पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया था. आपको बता दें कि कल राहुल गांधी भी सदन स्‍थगित होने के बाद आडवाणी से मिले थे और सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था. इसपर आडवाणी ने उन्‍हें आश्‍वासन दिया था कि वह स्‍पीकर से बात करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।