(DELHI, India)
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि रतन टाटा अपनी बढ़ती उम्र के साथ वास्तविकता से अपने आपको अपडेट नहीं रखते। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि टाटा के ऑफिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल में औधोगिक विकास के बारे में अच्छे से नहीं बताया। टाटा ने गुरूवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में औधोगिक विकास नहीं देखने को मिला। इस पर जवाब देते हुए मित्रा ने कहा कि रतन टाटा ने अपना आपा खो दिया है। गौर हो कि गुरूवार को रतन टाटा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में गुजरात के मुकाबले बहुत कम विकास हुआ है। उन्होंने कहा था कि जब मैं एयरपोर्ट से आ रहा था तो मैंने देखा कि यहां काफी विकास कार्य हुआ है। मुझे बहुत सारी रिहायशी और कॉमर्शियल इमारतें नजर आई लेकिन इंडस्ट्री कहीं नहीं दिखी। गौर हो कि रतन टाटा ने कल कहा था कि नैनो कार के कारखाने को सिंगूर से स्थानांतरित करना एक सूझबूझ भरा फैसला था लेकिन इसकी कंपनी को उंची लागत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘सिंगूर के हालात को देखते हुए यह सूझबूझ वाला फैसला था। लेकिन इससे हम पर भारी लागत आई।’ टाटा ने नैनो कारखाने को सिंगूर से हटाकर साणंद, गुजरात में लगाया था। टाटा ने नैनो कारखाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।