(DELHI, India)
इसी अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ सम्मन जारी किये थे। मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने मामले की सुनवायी तब टाल दी जब सोनिया गांधी एवं अन्य के लिए पेश होने वाले वकील ने अदालत को सूचित किया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने कल निचली अदालत में लंबित आपराधिक कार्यवाही पर 13 अगस्त तक रोक लगा दी थी। सोनिया, राहुल और अन्य के लिए पेश होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने अदालत को बताया कि सैम पित्रोदा को सम्मन की तामील नहीं हो पायी है क्योंकि वह अब अमेरिका में रहते हैं। स्वामी ने अदालत से अनुरोध किया कि पित्रोदा को जारी किये गए सम्मन उन्हें सौंप दिया जाए ताकि वह उन्हें तामील करा सकें। अदालत ने स्वामी की बात स्वीकार कर ली और मामले की अगली सुनवायी की तिथि 28 अगस्त तय की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।