(India)
बोर्ड सचिव संजय पटेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आईसीसी की आचार संहिता में बदलाव किया जाना चाहिए। फिलहाल बीसीसीआई न्यायिक आयुक्त के फैसले के खिलाफ अपील नहीं कर सकता। इस मामले में अपील सिर्फ आईसीसी कर सकता है। यह प्रक्रिया में बड़ी खामी है।’ उन्होंने कहा, ‘मैने अपने वकीलों से समूची आचार संहिता प्रक्रिया पर गौर करने और यह पता लगाने के लिये कहा है कि इसमें कहां सुधार किये जा सकते हैं। एक बार यह होने के बाद मैं आईसीसी को ईमेल भेजकर उन सुझावों पर विचार करने के लिये कहूंगा। फिलहाल आईसीसी की कोई बैठक निर्धारित नहीं है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।