(India)
सिंधू उम्मीद कर रही हैं कि वह ग्लास्गो में अपनी गलतियों से सीख लेंगी और कोपेनहेगन में विश्व चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं जो इस महीने के अंत में शुरू होगी। इसके बाद वह 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले इंचियोन एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करना चाहती हैं। सिंधू महिला एकल में मौजूद विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं निराश हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती थी। हालांकि मुझे कांस्य पदक मिला और अब मुझे आगे बढ़ना होगा। मेरा ध्यान आगामी टूर्नामेंटों पर लगा है। स्वर्ण पदक चूकना सचमुच काफी कठिन था क्योंकि हर कोई सोच रहा था कि मैं स्वर्ण पदक जीत सकती हूं। लेकिन कोई बात नहीं, ऐसा होता है। उतार-चढ़ाव जीवन में चलते रहते हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।