ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में टीम इंडिया का फ्लॉप शो, आधी टीम पवेलियन लौटी
(India) भारतीय कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनकी यह नीति पूरी तरह फ्लॉप रही। केवल 5.1 ओवरों के खेल में ही भारत के 6 शीर्ष बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे और भारत का स्कोर 8/4 हो चुका था। सबसे पहले गौतम गंभीर (4) और फिर मुरली विजय (0), विराट कोहली (0) और चेतेश्वर पुजारा (0) एंडरसन और ब्रॉड का शिकार बन गए। पांचवें विकेट के रूप में रहाने आउट हुए जो 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस प्रकार से धोनी का फैसला टीम इंडिया के लिए घातक साबित हुआ। इससे पहले भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये। शिखर धवन, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की जगह गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन और वरूण आरोन को टीम में लिया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया। पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।