तीरंदाज दीपिका की नजरें विश्व कप फाइनल में जगह बनाने पर
(India) दीपिका ने पोलैंड के व्रोक्ला में चल रहे विश्व कप के चौथे चरण में क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद फिटा की वेबसाइट पर कहा, ‘मैं अगर लुसाने नहीं जा सकी तो दुखी नहीं होऊंगी। शायद थोड़ा दुख होगा।’ उसने कहा, ‘मैं फाइनल्स खेलना और जीतना चाहती हूं।’ दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका को लुसाने में पांच से सात सितंबर तक होने वाले आखिरी टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिये स्वर्ण जीतना होगा। मेडेलिन विश्व कप चरण में जीरो रैंकिंग अंक पर रहने के बाद दीपिका को शंघाई और अंताल्या में हुए टूर्नामेंटों के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी थी। उसने अपने पुराने कोच धर्मेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया और टाटा तीरंदाजी अकादमी लौटी जिसका उसे फायदा मिला। उन्होंने कहा, ‘मैं नये ढांचे में अभ्यास कर रही हूं। पिछले साल मेरा आत्मविश्वास खो दिया था और मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन आज मैंने अपेक्षा के अनुरूप खेला।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।