मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी को लेकर जहां कांग्रेस से लेकर जेडीयू तक ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे हंसराज भारद्वाज को मिजोरम की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी में कुछ भी गलत नहीं नहीं लगता है। पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने कहा कि हर सरकार ऐसा ही करती है और इसमें उन्हें कुछ गलत नहीं लगता। मिजोरम की राज्यपाल से बर्खास्त कमला बेनीवाल आज जयपुर लौट सकती है। बर्खास्त होने के बाद अब तक कमला बेनीवाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिसका सबको इंतजार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।