अर्जुन पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे कपिल देव
(India) खेल सचिव अजित शरण ने कहा, ‘हां, कपिल देव अर्जुन पुरस्कार समिति के प्रमुख होंगे।’ भारत की ओर से 16 साल लंबे करियर के दौरान 131 टेस्ट में 434 विकेट चटकाने वाले कपिल को 1980 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। पूर्व ओलंपियन अजितपाल को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि सरकार ने सभी संबंधित लोगों को लिखित में अधिसूचना जारी कर दी है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को दिए जाएंगे। मंत्रालय को पहले ही विभिन्न महासंघों से कई नामांकन मिले हैं। प्रत्येक समिति में 15 सदस्य होंगे जिसमें 12 प्रसिद्ध खिलाड़ी और तीन अधिकारी होंगे। तीन अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और महासचिव तथा खेल मंत्रालय के उप सचिव दोनों समिति में होंगे। पिछले साल की अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति के प्रमुख क्रमश: चार बार के विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन माइकल फरेरा और पर्वतारोही एचपीएस अहलूवालिया थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।