टॉस हारने के बाद हालात का अच्छा फायदा उठाया: स्टुअर्ट ब्राड
(India) इंग्लैंड ने पहली पारी में भारत को सिर्फ 152 रन पर आउट करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 113 रन बना पाए। ब्राड ने कहा कि मैं यह जानकार निराश था कि हमने टास गंवा दिया लेकिन हम भाग्यशाली रहे कि बादल छाए हुए थे। उन्होंने कहा कि लेकिन यह सिर्फ हालात नहीं हैं। हमें अच्छी गेंदबाजी की और नयी गेंद से सही लेंथ रखी और गेंद अच्छी स्विंग हो रही थी। हमने सही लेंथ के साथ भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दी और अच्छी तरह से कैच लपकते हुए खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। ब्राड ने भारतीय पारी के दौरान 25 रन देकर छह विकेट चटकाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।