महिलाओं के कपड़ों को लेकर सांसद की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
(DELHI, India) हंगामे की वजह से सदन की बैठक प्रश्नकाल में 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बैठक शुरू होने पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 72 साल पूरे होने पर देश की आजादी के संघर्ष के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके तुरंत बाद कांग्रेस की विप्लव ठाकुर ने कहा कि वह कल दूसरे सदन में एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी पर विरोध जताती हैं। उन्होंने कहा कि वह टिप्पणी उस सांसद की मानसिकता जाहिर करती है। विप्लव ने सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेस की अंबिका सोनी ने कहा कि देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दलों के नेता और सांसद भी महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करेंगे तो दूसरों पर क्या असर पड़ेगा। अन्य सदस्यों ने विप्लव और अंबिका की बात से सहमति जताई और सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच बीजद सदस्यों ने ओडिशा में बाढ़ का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि केंद्र इस सिलसिले में क्या कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।