(India)
इस आफ स्पिनर ने साथ ही भारत की पारी के दौरान अपने आउट होने के तरीके पर भी निराशा जताई। भारतीय टीम पहली पारी में 152 रन ही बना सकी जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 113 रन बनाए। यह पूछने पर कि क्या यह ऐसा विकेट था जिस पर टीम 150 पर आउट हो सकती है, अश्विन ने कहा, ‘इस पिच पर आप कोई संख्या तय नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा, ‘इस विकेट पर गेंदबाजों के लिए कुछ था और उनके गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। शायद हम कुछ और रन बना सकते थे। आप हमेशा कुछ और रन चाहते हैं। लेकिन हमने अंत में कुछ विकेट हासिल करके अच्छा किया और हम अब भी मैच में बने हुए हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।