(India)
यहां मिली सूचना के अनुसार दीपिका गुरुवार को अंतिम चार में चीन की जिंग जु से हार गयीं। अब वह कल होने वाले कांस्य पदक के प्ले आफ में रूस की तातियाना सेगिना के आमने सामने होंगी। इस हार से तीन बार की विश्व कप फाइनल की रजत पदकधारी दीपिका की पांच से सात सितंबर को लुसाने में होने वाली सत्र की अंतिम प्रतियोगिता में जगह बनाने की उम्मीद भी टूट सकती है। महिला कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में पुरूवाशा शेंडे को क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया की सारा लोपेज से 141 . 143 से हार मिली जबकि अन्य कोई भारतीय अंतिम आठ में जगह नहीं बना सका
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।